Hindi News / business / Sensex Nifty: भारत-पाक तनाव में नरमी से शेयर बाजार में उछाल...सेंसेक्स 2000 अंक...

Sensex Nifty: भारत-पाक तनाव में नरमी से शेयर बाजार में उछाल...सेंसेक्स 2000 अंक चढ़ा, 10 सेकंड में निवेशकों की दौलत ₹10.59 लाख करोड़ बढ़ी

Sensex Nifty:भारत और पाकिस्तान के बीच घटते तनाव और ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते 12 मई को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी में 2% से ज्यादा की छलांग से निवेशकों की पूंजी में ₹10.59 लाख करोड़ का उछाल आया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 12, 2025, 10:45:13 AM

Sensex उछाल, Nifty तेजी, भारत पाकिस्तान तनाव, शेयर बाजार खबर, निवेशक मुनाफा, stock market rally, BSE, NSE, May 2025 stock news, निवेशकों की संपत्ति

Sensex Nifty market - फ़ोटो Google

Sensex Nifty: भारत और पाकिस्तान के बीच घटते तनाव और ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते 12 मई को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी में 2% से ज्यादा की छलांग से निवेशकों की पूंजी में ₹10.59 लाख करोड़ का उछाल आया।


12 मई 2025 को भारतीय शेयर बाजार में भारी तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स में 1747.92 अंकों (2.20%) की तेजी दर्ज हुई, जिससे यह 81,202.39 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 534.40 अंकों (2.23%) की उछाल के साथ 24,542.40 पर पहुंच गया। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 81,429.58 और निफ्टी 24,619.40 तक गया।


गौरतलब है कि एक दिन पहले यानी 9 मई को बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण ₹4,16,40,850.46 करोड़ था, जो 12 मई को बढ़कर ₹4,27,00,834.88 करोड़ हो गया। इससे निवेशकों की दौलत में ₹10.59 लाख करोड़ का उछाल आया।


इस तेजी की अहम वजह भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव में कमी को माना जा रहा है, जिससे बाजार में भरोसा लौटा। फार्मा सेक्टर को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में रहे, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी खरीदारी का माहौल रहा।