1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 11, 2025, 10:46:35 AM
BRABU में छात्र रिजल्ट को लेकर परेशान - फ़ोटो Google
Bihar education News: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी बीआरएबीयू (BRABU) में स्नातक सत्र 2024-28 के प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट चार महीने बाद जारी हुआ ,परीक्षा विभाग की सुस्ती और कॉलेजों की लापरवाही के चलते अब भी हजारों छात्र असमंजस में हैं। कुछ कॉलेजों ने इंटरनल मार्क्स नहीं भेजे, तो कहीं फॉर्मेट गलत रहा। कई छात्रों ने रोल नंबर गलत लिख दिया, जिससे उनका रिजल्ट अटक गया।
इस बार लगभग 1.6 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 54 हजार को “वेरी गुड” और 70 हजार को “गुड” की ग्रेडिंग मिली। 15,064 छात्र प्रमोटेड हुए, जबकि 3 हजार छात्र “नॉट क्वालिफाइड” घोषित किए गए, जिन्हें फिर से प्रथम सेमेस्टर में नामांकन लेना होगा।
परीक्षा में देरी और रिजल्ट पेंडिंग रहने से न सिर्फ छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि यूनिवर्सिटी का सेमेस्टर सिस्टम भी पटरी से उतर गया है। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा हो चुकी है, लेकिन अब तक चौथे सेमेस्टर की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
राजभवन और राज्य सराकार के तरफ से महीने के अंदर रिजल्ट जारी करने का निर्देश है। हालाँकि बीआरएबीयू का परीक्षा विभाग इस निर्देश का मखौल उड़ा रहा है। पिछले वर्ष जारी बीआरएबीयू के परीक्षा कैलेंडर में भी परीक्षा समाप्त होने के 30 दिन के अंदर रिजल्ट जारी करने का शेड्यूल बना था, लेकिन इसका विवि में पालन नहीं हो रहा रहा है।लिहाजा छात्रों में नारजगी है क्योंकि इससे उनके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है |