1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 15, 2025, 4:42:36 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
UPSC Exam Calender 2026: यूपीएससी यानी संघ लोकसेवा आयोग ने साल 2026 में आयोजित की जाने वाली सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। जो युवा इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह बड़ी खबर है।
दरअसल, संघ लोकसेवा आयोग की तरफ से यूपीएससी की तरफ से साल 2026 में ली जाने वाली सभी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। सबसे अहम परीक्षा सिविल सेवा का नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी होगा, जिसका लास्ट डेट तीन फरवरी 2026 होगा।
वहीं सेना में भर्ती की ईच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एनडीए-1 और सीडीएस-1 परीक्षा का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2025 को आएगा और दोनों की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा यूपीएससी की तरफ से ली जाने वाली अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है।
