शराबबंदी वाले बिहार में शराब की बड़ी खेप बरामद, शराब तस्कर महेश राय गिरफ्तार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 18, 2025, 10:50:06 PM

bihar

शराब की खेप बरामद - फ़ोटो google

SARAN: सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में शराब तस्कर के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कारगिल पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक हाइवा ट्रक से 2574.72 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। मद्यनिषेध इकाई, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर मकेर पुलिस ने त्वरित छापेमारी की और मौके से दो अभियुक्त दीपक कुमार व पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है।


 पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह शराब महेश राय की है, जिसे उसके घर पहुँचाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने महेश राय को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। महेश राय पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में मकेर थाना कांड संख्या 114/25, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।।।