1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated May 13, 2025, 2:45:13 PM
परिजनों में मचा कोहराम - फ़ोटो google
BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इस बार अपराधियों ने बेगूसराय जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां मामूली विवाद ने बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। जहां दो महिलाओं के बीच हो रही कहासुनी मारपीट में बदल गई और बदमाशों ने एक युवक सुजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला वार्ड- 15 की है जहां एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संजय साह के 22 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अपराधी के घर पर चढ़कर तोड़फोड़ की और मुख्य सड़क को जामकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद भगवानपुर थाना पुलिस नौला गांव पहुंची। जिसके बाद पूरे मामले की छानबीन शुरू की गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बताया जाता है कि अपराधियों ने दिनदहाड़े सुजीत को गोली मारकर हत्या की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधी के घर पर हमला बोल दिया। आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ की और मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा मचाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं । इस दौरान लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने पुलिस से मामले की शीघ्र जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। आरोपियों की गिरफ्तार और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये जाने की मांग की।