1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 05, 2025, 5:04:55 PM
बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता - फ़ोटो google
BEGUSARAI: टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल और 25,000 रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी बबलू सिंह उर्फ कुणाल कुमार को राजस्थान के जयपुर जिले के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। वह मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी महाजी टोला का रहने वाला है। उसकी पहचान देवकी सिंह के 48 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। बबलू सिंह पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
बेगूसराय पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के प्रयासों को बल मिल रहा है। हाल ही में बेगूसराय पुलिस ने 15 हजार के दो कुख्यात इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से भारी मात्रा में गांजा और हथियार बरामद हुआ था। इससे पता चलता है कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।
कुख्यात बबलू सिंह की गिरफ्तार को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। बेगूसराय में क्राइम करने के बाद वह राजस्थान के जयपुर में अपना ठिकाना बना लिया था। पुलिस ने उसे विश्वकर्मा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जयपुर में गिरफ्तारी के बाद अब उसे बिहार के बेगूसराय जिले में लाया जाएगा। बेगूसराय के लिए पुलिस की टीम जयपुर से रवाना हो चुकी है। यहां लाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।