1st Bihar Published by: mritunjay Updated May 10, 2025, 7:40:45 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar Crime News: अरवल की किंजर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति रवि कुमार उर्फ रंजन कुमार है, जो जहानाबाद जिले के पारसबिगहा थाना अंतर्गत करड़ी बिगहा गांव निवासी नरेश यादव उर्फ दिनेश यादव का पुत्र है। रवि कुमार के खिलाफ किंजर थाना कांड संख्या 165/2023, धारा 395 एवं परिवर्तित धारा 395/412 भारतीय दंड संहिता (भा.दं.सं.) के तहत मामला दर्ज था।
इसके अतिरिक्त, उस पर अरवल और पटना जिलों के विभिन्न थानों में भी लूट के कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कई महीनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी मान रही है, जिससे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।