1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 23, 2025, 8:31:22 AM
आतंकवादी हमले में मनीष रंजन की मौत, पत्नी-बच्चों के सामने गोली मारी गई, हमले में 27 लोगों की जान गई - फ़ोटो Google
Pahalgam terrorist attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बिहार के रोहतास जिले के मनीष रंजन की मौत हो गई। यह घटना बैसारन घाटी इलाके में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुई। आतंकियों ने हमले में 27 लोगों की जान ली और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
मनीष रंजन, जो हैदराबाद में आईबी ऑफिसर के रूप में तैनात थे, छुट्टियों पर अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे। हमले के दौरान आतंकियों ने मनीष को उनकी पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारी। हालांकि, उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हैं। मनीष के परिवार ने बताया कि वह लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए हमले के शिकार हुए।
आपको बता दे कि इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है, और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।