1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Apr 18, 2025, 4:19:14 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar Crime News: बेगूसराय में बदमाशों ने चाऊमीन उधार नहीं देने पर एक दुकानदार को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने उसे कुएं में फेंककर फरार हो गए। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के ग़रखोली गांव की है।
घायल दुकानदार की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत-3 अंतर्गत ग़रखोली वार्ड-2 के रहने वाले दशरथ पासवान के 17 वर्षीय पुत्र पांडव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पांडव कुमार ग़रखोली चौक के पास फास्ट फूड की दुकान चलता है। बदमाशों ने जब चाऊमीन उधार नहीं दिया तो पांडव कुमार को धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले पांडव कुमार की दुकान पर पहुंचकर बदमाशों ने चाऊमीन उधर में मांगा। जब दुकानदार ने चाऊमीन उधार नहीं दिया तो बदमाश गुस्से से आग बबूला हो गया। दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार को बदमाशों ने रास्ते में रोक कर धारदार हथियार से कर दिया। हमला करने के बाद दुकानदार पांडव कुमार को कुएं में फेंक दिया।
परिजन ने बताया कि जब पांडव कुमार घर नहीं पहुंचा तो काफी खोजबीन करने लगे। कुछ ही देर बाद कुआं से पांडव कुमार का चीखने चिल्लाने की आवाज आ रहा था तो परिजनों ने आवाज सुना तो देखा कुएं में गिरा हुआ। परिजनों ने कुएं से निकलकर पांडव कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है।
घटनास्थल से धारदार हथियार को भी बरामद किया गया है। मंझौल थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। धारदार हथियार को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।