1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated May 20, 2025, 5:05:11 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो reporter
Encounter in Bihar: बिहार के बेगूसराय में एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ की इस घटना में एक बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी मनीष के नेतृत्व में डीएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए पीएचसी से बेगूसराय के सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। एसपी ने बताया कि एक बदमाश को गोली लगी है। हथियार के साथ बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
बता दें कि बेगूसराय में अपराध की घटनाएं पहले भी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही बेगूसराय में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी, जिसका आरोप डॉक्टर के कंपाउंडर पर लगा था। वहीं, एक अन्य घटना में कोर्ट के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और शव को बोरे में भरकर खेत में फेंक दिया गया था।