Bihar Crime News: ‘बेगूसराय के छोरा हमरा रंगदार चाही गे..’ आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Apr 12, 2025, 1:46:16 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: बेगूसराय में पुलिस की सख्ती के बावजूद हथियार लहराने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से हथियार लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ डांस करते युवकों का वीडियो वायरल वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में दो युवक हाथ में हथियार लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का है, जहां दो युवक हाथ में बारी बारी से हथियार लेकर दो लड़कियों के साथ भोजपुरी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उसके साथ कई अन्य युवक साथी भी मौजूद हैं।


दोनों लड़के खुलेआम हाथ में हथियार लेकर डांस कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष अमितकांत ने बताया कि जैसे ही वीडियो सामने आया, पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और आरोपी की पहचान होते ही कार्रवाई तेज कर दी गई।