Bihar Crime News: युवती के साथ छेड़खानी के बाद भारी बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; कई थानों की पुलिस पहुंची

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में युवती के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद बात बढ़ गई और दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया.

1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated May 16, 2025, 9:04:57 PM

Bihar Crime News

दो पक्षों के बीच मारपीट - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: भागलपुर जिले के नाथनगर स्थित सीटीएस मैदान 2 में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई है। स्कूटी चलाना सीख रही युवती के साथ छेड़खानी के बाद बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम एक लड़की ग्राउंड में स्कूटी सिख रही थी। जिसके बाद होमगार्ड की तैयारी करने वाले अभियार्थियों ने स्कूटी से धूल उड़ने की बात कहकर उसे रोक दिया था। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।


शुक्रवार को फिर लड़की स्कूटी चलने सीटीएस ग्राउंड पहुंची तो पहले से मौजूद लड़कों ने उसके साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। फिर धीरे धीरे भीड़ जुट गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें कई के घायल होने की सूचना है। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह, ललमटिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार, मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली सहित अन्य थाना की पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया। एसएसपी हृदयकांत, सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, एसडीएम धनंजय कुमार, डीएसपी टू राकेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।