1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 14, 2025, 1:05:23 PM
बिहार क्राइम न्यूज - फ़ोटो GOOGLE
Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां मां ने अपने ही चार बच्चों को जहर देकर मौत के नींद सुला दिया है। दरअसल, औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म पर महिला ने अपने चार बच्चों को जहर खिला दिया, जिसमें से महिला के तीन बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर है और उसकी इलाज चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में 5 साल की सूर्यमणि कुमारी, 3 साल की राधा कुमारी, 1 साल की शिवानी शामिल हैं। 6 साल के रितेश कुमार की हालत खराब है और उसका इलाज चल रहा है। महिला का नाम सोनिया देवी बताया जा रहा है, जिसने बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया।
वहीं, अपने ही चार बच्चों को जहर खिलाने वाली मां ने खुद भी जहर खा लिया। हालांकि, मां अभी जिंदा है लेकिन उनकी भी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि सभी गोह प्रखंड के बन्देया थाना के झिकटिया गांव के रहने वाले हैं। महिला के पति का नाम रवि बिंद बताया जा रहा है। सूचना के अनुसार, बीते दिन मंगलवार की रात महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद आज यानि बुधवार को दोपहर में महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।