Bihar Crime News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में जिगरी दोस्त के खून का प्यासा बन बैठा सिपाही! बेतिया पुलिस लाइन मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Bihar Crime News: बेतिया पुलिस लाइन मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पत्नी से संबंध के शक में सिपाही ने अपने साथी जवान को 12 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 21, 2025, 10:30:30 AM

Bettiah Police Line Murder Case

बेतिया पुलिस लाइन मर्डर केस में बड़ा खुलासा - फ़ोटो सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया पुलिस लाइन में एक सिपाही ने दूसरे सिपाही को मौत के घाट उतार दिया था। ताबड़तोड़ 12 गोली मारकर सिपाही ने अपने जिगरी दोस्त की जान ले ली थी। अब इस मर्डर केस में बड़ा खुलाासा हुआ है। बताया जा रहा है कि पत्नी से संबंध के शक में सिपाही ने अपनी जिगरी दोस्त व साथी जवान को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया।


खबरों के मुताबिक पत्नी से संबंध के शक में सिपाही सर्वजीत ने साथी सिपाही सोनू की हत्या कर दी। सर्वजीत ने जिस तरह से गोलियां मारीं, उससे लग रहा कि वह बहुत गुस्से में था। सोनू का शरीर छलनी हो गया था। खोपड़ी का बायां और पीछे का हिस्सा मस्तिष्क से अलग हो गया था। सीने के बाएं हिस्से में गोली लगी थी। दाहिनी आंख और नाक के बीच में गोली से छेद हो गया था। गोली लगने से शरीर के कई अंदरूनी अंग बाहर निकल गए थे। 


खबरों के मुताबिक सोनू और सर्वजीत घटना की रात बैरक में तैयार हो रहे थे। दोनों को गश्ती पर निकलना था। अचानक सर्वजीत ने इंसास राइफल से सोनू पर ताबड़तोड़ 12 गोलियां दाग दी। हत्या करने के बाद वो बैरक की छत पर चढ़कर इस तरह चिल्लाने लगा मानो उसके सिर पर हैवान सवार हो। इस हत्या के पीछे की वजह सर्वजीत के अंदर पैदा हुआ एक शक था। उसे लगता था कि सोनू उसकी पत्नी से बातचीत करता है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि सर्वजीत ने पूछताछ में कबूला है कि प्रतिशोध में उसने सोनू की हत्या की है।