1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 15, 2025, 12:11:55 PM
नरकटियागंज से अगवा बच्चे की मिली डेड बॉडी, 10 लाख की मांगी गई थी फिरौती - फ़ोटो google
Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज से अगवा किये गये छात्र की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। शिकारपुर थाना क्षेत्र के मल्दहिया गांव निवासी छात्र इम्तियाज की हत्या कर दी गयी है। इम्तियाज को अपराधियों ने अगवा कर लिया था और 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की गयी थी।
अपहरण के इस केस में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी और इम्तियाज की खोज की जा रही थी। लेकिन अब इम्तियाज की लाश बगहा जिला के रामनगर टौलाहा में मिली है। बच्चे की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है साथ ही पुलिस-प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
खबरों के मुताबिक स्कूल से टीसी ले जाने के दौरान अपराधियों ने इम्तियाज का अपहरण कर लिया था। बच्चे के मर्डर के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इम्तियाज पांच बहनों में इकलौता भाई था। उसके पिता कौशर अंसार कश्मीर में बढ़ई मिस्त्री का काम करते हैं।