Bihar Crime News: युवक की किडनैपिंग के बाद एक्शन में आई पुलिस, ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद 8 घंटे में हुआ बरामद

Bihar Crime News: लखीसराय में एक युवक की किडनैपिंग हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने फौरन मोर्चा संभाला और 8 घंटे में युवक को बरामद कर लिया गया।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 10, 2025, 7:33:34 AM

Bihar Crime News

ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद 8 घंटे में युवक बरामद - फ़ोटो सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय में एक युवक का अपहरण कर लिया गया। कार सवार बदमाशों ने युवक को अगवा कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने फौरन मोर्चा संभाला। युवक की बरामदगी के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी मारी और आठ घंटे में युवक को बरामद कर लिया गया।


बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के चितरंजन से तीन-चार युवकों ने एक युवक का कार से अपहरण कर लिया गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस महकमा फौरन एक्टिव हुआ और 8 घंटे में अपहृत युवक को अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने 8 अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है।


घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी पुलिस बल के साथ छापेमारी में जुट गए थे। अपहरणकर्ताओं की कार को पहले पुलिस ने पचना रोड से बरामद कर लिया। एसडीपीओ शिवम कुमार समेत पूरा महकमा लगातार युवक की सकुशल बरामदगी के लिए सक्रिय रहा। ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया साथ ही 8 अपराधी भी अरेस्ट हुए।