1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 14, 2025, 2:29:04 PM
प्रतीकात्मक - फ़ोटो Google
Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में कार सवार से पिस्टल की नोक पर बेखौफ अपाचे सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े 5 लाख रुपए के लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मोहम्मद अंजार की बहन की जून में 11 तारीख को शादी है जिसके लिए वह कर्ज लेकर रहिका से अपने घर बासोपट्टी थाना क्षेत्र के जानकीनगर जा रहा था।
उसी दौरान तकरीबन 10:30 बजे में कलुआही थाना क्षेत्र के कलुआही बासोपट्टी मुख्य मार्ग में राढ पुल पर अपाचे बाईक सवार अपराधियों ने कार रुकवा कर, युवक के कनपट्टी में पिस्टल सटाकर कार की सीट के नीचे रखे 5 लाख रुपए निकाल कर चलते बने।
पीड़ित युवक मोहम्मद अंजार ने बताया कि घटना के वक्त आसपास के ग्रामीण भी मौजूद थे लेकिन पिस्टल देखने के बाद डर से किसी ने भी अपराधियों को नहीं टोका जिस कारण अपराधी आराम से निकल भागे।
युवक ने घटना को लेकर कलुआही थाना को इसकी सूचना दी है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस घटना की छानबीन कर रही।
कुमार गौरव की रिपोर्ट