1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 16, 2025, 7:25:30 AM
प्रतीकात्मक - फ़ोटो Google
Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर बाजार में दो बेखौफ अपराधियों ने बर्तन दुकान में घुस कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। पहले तो वे इस दुकान में घुसे और फिर पिस्टल से फायरिंग कर दुकानदार को दहशत में डाला और गल्ले से सारे रुपए लेकर चलते बने।
हालांकि, यह पूरी वारदात दुकान व आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। यह घटना गुरुवार रात तकरीबन 8 बजकर 30 मिनट पर घटित हुई। गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और हर कोई दहशत में आ गया। प्रदेश में दिन ब दिन अपराधियों के इस कदर बढ़ते हौसले वाकई में चिंता का विषय हैं।
इधर घटना की जानकारी होने पर जयनगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार दल बल के साथ मारवाड़ी विवाह भवन के सामने स्थित बर्तन व्यवसाई दीपक प्रसाद की दुकान पर पहुंचे और पुलिस अब दुकान में लगे CCTV को खंगाल कर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।
मधुबनी, कुमार गौरव की रिपोर्ट