Bihar Crime News: मासूम बेटे के सामने रेत दिया पत्नी का गला, एक शक और तबाह हुई कई जिंदगियां

Bihar Crime News: इस घटना ने स्थानीय लोगों के होश उड़ा दिए हैं, जिस वक्त आरोपी ने अपनी पत्नी का गला रेता उस समय उनका छोटा सा बेटा भी वहीं मौजूद था.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 22, 2025, 5:38:53 PM

Bihar Crime News

प्रतीकात्मक - फ़ोटो Google

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आ रही है. जहाँ एक निर्दयी पति ने अपनी 20 वर्षीय पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है. यह घटना जब हुई उस समय इन दोनों का मासूम बेटा भी घर में ही मौजूद था. इस घटना को अंजाम देने के बाद पति बादल पास के ही मकई खेत में जाकर छिप गया. सुबह जब आसपास के लोगों ने पत्नी को खून से लथपथ पड़ हुआ देखा तो इस बारे में इन लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई. 


केवल यही नहीं, गांव के ही लोगों ने उक्त आरोपी को खेत से पकड़कर पुलिस के हवाले किया. स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी दी है कि इन दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे. मृत युवती के पति को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध गांव के ही किसी युवक के साथ चल रहा है. जिसकी वजह से दोनों के बीच रोज विवाद होना आम बात थी.


मृत युवती की पहचान अंजलि कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद युवती के मायके वालों ने बादल के ऊपर केस दर्ज कराया है. उन्होंने बदल पर यह आरोप लगाया है कि वह अक्सर उनकी बेटी के साथ बिना बात के मारपीट किया करता था. आए दिन अंजलि को प्रताड़ित करना बादल के लिए मामूली बात थी. कई दफे तो उसने शराब के नशे में भी युवती के साथ जमकर मारपीट की है.


इस बात की पुष्टि गांव के कुछ लोगों ने भी की है. पुलिस ने बादल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस मामले में एसडीओ अविनाश कुमार ने जानकारी दी है कि आरोपी पर केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है. मामले में पुलिस अंजलि के कॉल डिटेल्स के साथ साथ घर की भी तलाशी ले रही है. पूछताछ में आरोपी बदल ने यह कबूल किया है कि उसे अपनी पत्नी पर शक था कि किसी युवक के साथ उसका अफेयर चल रहा है. बता दें कि इन दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी.