Bihar Crime News: बिहार में चाकू के बल पर सरेआम लड़की की किडनैपिंग..बाइक पर बैठाकर ले भागे बदमाश

Bihar Crime News: बिहार में क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। सीतामढ़ी में चाकू के बल पर नाबालिग लड़की की किडनैपिंग हुई है।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 21, 2025, 11:27:40 AM

 Bihar Crime News

सीतामढ़ी में चाकू के बल पर नाबालिग लड़की की किडनैपिंग - फ़ोटो सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार में आए दिन क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सीतामढ़ी में चाकू के बल पर नाबालिग लड़की की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। घटना चोरौत थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता ने पहले लड़की को चाकू दिखाकर डराया और फिर उसे बाइक पर बैठा कर ले भागे।


अपहरण की इस वारदात को लेकर किशोरी के चाचा ने थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। एफआईआर में बताया गया है कि रविवार शाम छह बजे शाम लड़की घर से कुछ ही दूरी पर किराना दुकान से सामान खरीदने गयी थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे लगन राय, दर्शन राय, नगिना देवी, विक्की कुमारी, धनराज याद3व, शैलेन्द्र राय की पत्नी और कुछ अज्ञात लोगों ने सड़क पर उसे घेर लिया। 


इस दौरान दर्शन कुमार चाकू का डर दिखाकर किशोरी को बाइक पर बैठा कर भाग गया। एफआईआर में कहा गया है कि उक्त लोग लड़की के जेवर छिनकर उसकी हत्या भी कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।