Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, चेहरा जलाकर शव को नदी में फेंका

Bihar Crime News: मोतिहारी, पूर्वी चंपारण से एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में तेजाब से चेहरा जलाकर शव को लालबेगिया नदी में फेंकने की बात सामने आ रही, पुलिस जांच में जुटी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 05, 2025, 9:15:05 AM

Bihar Crime News:

प्रतीकात्मक - फ़ोटो रिपोर्टर

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहाँ, लक्ष्मीपुर गांव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय नीति कुमारी, पिता लालबाबू साह, की हत्या कर उसका शव लालबेगिया नदी में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने सुबह नदी में एक लड़की का शव तैरते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला, लेकिन तेजाब से चेहरा जलाए जाने के कारण उसकी पहचान में मुश्किल हुई। हालांकि, बाद में शव की पहचान नीति कुमारी के रूप में हुई है।


जानकारी के मुताबिक, नीति कुमारी का प्रेम प्रसंग चल रहा था, और इसी वजह से उसकी हत्या की गई। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में किसी विवाद के चलते हत्यारे ने पहले नीति के चेहरे पर तेजाब डालकर उसे जला दिया, फिर उसकी हत्या कर शव को लालबेगिया नदी में फेंक दिया। पानी में लंबे समय तक रहने और चेहरा जले होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन बाद में कपड़ों और शरीर के अन्य हिस्सों से उसकी शिनाख्त की गई।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आ रही है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।


सोहराब आलम की रिपोर्ट