Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या, मृतक पर दर्ज थे कई आपराधिक मामले

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में शुक्रवार रात अज्ञात अपराधियों ने अजीत राय नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। घटना के कारणों और अपराधियों की तलाश जारी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 31, 2025, 7:40:20 AM

Bihar Crime News

प्रतीकात्मक - फ़ोटो Google

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर कॉलोनी, एसकेएमसीएच के समीप शुक्रवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अजीत राय के रूप में हुई है, जिसका चरित्र संदिग्ध बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, अजीत राय पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उसके भाई अरविंद राय एसकेएमसीएच के सामने दवा की दुकान चलाते हैं। घटना में युवक को दो गोलियां मारी गईं। सूचना मिलने पर रात 11 बजे अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और अपराधियों की तलाश में जुट गई है।


मनोज कुमार की रिपोर्ट