Bihar Crime News: पटना में कारोबारी की हत्या से हड़कंप, राजधानी में बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव जारी

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी में हत्याओं का सिलसिला जारी है। अब एक पानी के कारोबारी को घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 19, 2025, 8:04:50 AM

Bihar Crime News

पटना में एक और हत्या - फ़ोटो रिपोर्टर

Bihar Crime News: पटना सिटी में एक और हत्या ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। खाजेकला थाना क्षेत्र के दूल्ली के पास घात लगाए अपराधियों ने रात के सन्नाटे में बिसलेरी कारोबारी मंटू राय को गोली मार दी है। जिसके बाद घायल मंटू राय को इलाज के लिए NMCH भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। हत्या से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है और रो-रोकर सभी का बुरा हाल है।


बादल रोहन की रिपोर्ट