1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 20, 2025, 12:47:04 PM
बिहार क्राइम न्यूज़ - फ़ोटो GOOGLE
Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हाजत में बंद एक कैदी ने फंदा लगा आत्महत्या करने का प्रयास किया है। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मनेर थाने के हाजत में बंद एक कैदी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। सूचना के आधार पर इस मामले में मनेर पुलिस ने आनन फानन में कैदी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक, कहा जा रहा है कि यहां हाजत में बंद एक कैदी ने जेल में बिछी चादर को अपना फंदा बना लिया और लटकने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बंदी की पहचान विक्की के रूप में हुई है। विक्की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि विक्की की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उसे बचाने की कोशिश की जा रही है।