Bihar Crime News: सो रही महिला को अज्ञात अपराधिओं ने मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

Bihar Crime News: इस घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचाकर रख दिया है, यह वारदात सुबह 4 बजे की बतलाई जा रही है. जानकारी के मुताबिक़ इस महिला को खिड़की से गोली मारी गई है. जिसके बाद इस गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है.

1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Apr 23, 2025, 2:37:25 PM

Bihar Crime News

पुलिस की कार्रवाई - फ़ोटो रिपोर्टर

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उटा मोहल्ले में अहले सुबह लगभग 4 बजे एक सो रही महिला को घर की खिड़की से अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। महिला को गोली चेहरे पर जाकर लगी है. जिसके बाद आनन-फानन में इस महिला को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया।


वहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. वहीं, इस घटना के बारे में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. घायल महिला अरवल जिले के रोजा गांव की रहने वाली बताई जा रही है और उसका पति आर्मी का जवान है, जो कि फिलहाल छुट्टी में जहानाबाद आया हुआ है.


घायल महिला नगर थाना क्षेत्र के उटा में किराए के मकान में रहती है। फिलहाल प्रथम दृष्टया घर के मकान मालिक ने बताया कि पति-पत्नी में कुछ-कुछ बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था, लेकिन यह घटना किस कारण से हुई है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, फिलहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि प्रदेश में आजकल इस तरह की घटनाओं में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, आए दिन गोलीबारी और लूटपाट की घटनाओं ने राज्य के लोगों की चिंता बढ़ा दी है.