Bihar Crime News: बिहार में नाबालिग लड़के के साथ दरिंदगी, दबंगों ने नंगा कर पीटा; 50 हजार नहीं देने पर वीडियो कर दिया वायरल

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़के को किडनैप कर उसके साथ हैवानियत किया गया है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 18, 2025, 12:52:35 PM

Bihar Crime News

बिहार क्राइम न्यूज - फ़ोटो GOOGLE

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़के के साथ हैवानियत की गई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़के का चार दिन पहले अपहरण हुआ है। लड़का अभी भी किडनैपरों के पास है। 


जानकारी के मुताबिक, जिले के मझौलिया के जवकटिया छोटा मलाही टोला के वार्ड 11 में एक 14 वर्षीय किशोर मनीष कुमार को बारात से अगवा कर नंगा किया गया फिर लाठियों से बुरी तरह पिटाई की। इसके अलावा लड़के का वीडियो बना लिया गया और उसके वीडियो डिलीट करने के ऐवज में 50 हजार रुपये की मांग की गई है। 


पैस नहीं देने पर लड़के को नंगा कर पिटाई की किया गया और उसके नग्न अवस्था का वीडियो वायरल कर दिया गया है। यह मामला 14 मई की है जिसका खुलासा बीते दिन हुआ है। इस घटना के बाद अभी तक किडनैपरों के कब्जे में नाबालिक लड़का है। पीड़ित नाबालिग किशोर की मां सुगंधी देवी ने मझौलिया थाना में बेटे की बरामदगी के लिए शनिवार को एफआईआर की है। 


पूछताछ के दौरान मां ने बताया है कि 14 मई को जवकटिया बड़का मलाही टोला में रूदल सहनी के घर बारात आई थी। उसके बाद से बेटे का कुछ पता नहीं चल रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और युवक को ढूंढ़ने की कोशिश कर रही है।