1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 31, 2025, 7:21:24 AM
छपरा में पुलिस पार्टी पर टूटा SSP का कहर - फ़ोटो Google
Bihar News: जिसे शराबबंदी कानून की निगरानी का जिम्मा मिला था, वही कानून तोड़ते पकड़ा गया। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गंडक कॉलोनी नाके पर गुरुवार देर रात एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने छापेमारी कर नाका प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्याम बिहारी पांडेय सहित पांच अन्य को शराब पार्टी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसएसपी ने बताया कि नाका प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले में भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल से शराब की बोतलें, स्टील की थालियाँ, सिगरेट के पैकेट और कोल्ड ड्रिंक आदि बरामद किए गए हैं। पार्टी में शामिल एक व्यक्ति भागने में सफल रहा, जबकि शेष पांच को मौके से गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इससे पहले मशरक के उत्पाद थाना में भी पुलिसकर्मियों के शराब पार्टी करने का मामला सामने आया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी पकड़े गए थे। यह घटना एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून की जमीनी सच्चाई पर सवाल खड़े करती है।