1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 01, 2025, 10:19:49 AM
वसूली करते दारोगा और चौकीदार - फ़ोटो Google
Bihar police corruption: बिहार में दारोगा और तीन चौकीदारों पर अवैध वसूली के आरोप में फरार होने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिखाया गया है कि ये दारोगा और चौकीदार बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली कर रहे थे।
लखीसराय के रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने अपने ही थाने के एक दारोगा एवं तीन चौकीदारों पर केस दर्ज किया है। मामला एक दारोगा और तीन चौकीदारों के खिलाफ डर दिखाकर वसूली और सरकारी नियमों की अवहेलना के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।बताया गया है कि यह घटना 28 मई की रात लगभग 11 बजे शेखपुरा रोड पर रामगढ़ चौक के पास हुई, जहां बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को रोककर थाना गश्ती दल के दारोगा और चौकीदारों ने अवैध वसूली की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की।
बता दे कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी दारोगा सत्येन्द्र नारायण सिंह, चौकीदार रौशन राज किरण, भाषो पासवान और चौकीदार सह चालक शिशुपाल कुमार फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। इस मामले में एसपी अजय कुमार ने कहा कि वीडियो वायरल होने पर तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।