Bihar News: बिहार के 13 पुलिस अधिकारियों की सैलरी पर SP ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजह

Bihar News: सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने अनुसंधान में लापरवाही और आदेश उल्लंघन के आरोप में 13 पुलिस अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। इस सूची में डुमरा, नगर, मेहसौल, रुन्नीसैदपुर, रीगा, सहियारा और बेलसंड थानों के एसआई शामिल हैं।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 03, 2025, 2:58:35 PM

Bihar News

प्रतिकात्मक - फ़ोटो google

Bihar News: सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने अनुसंधान कार्य में लापरवाही, आदेशों की अवहेलना और केस डायरी समय पर प्रस्तुत नहीं करने वाले 13 पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। इन अधिकारियों के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।


इस सूची में सबसे पहला नाम डुमरा थाना में पदस्थापित एसआई मनीष कुमार का है, जो पहले सोनबरसा थानाध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल के दौरान शराब से लदी एक स्कॉर्पियो गाड़ी की हेराफेरी का मामला सामने आया था। इस मामले में उन्हें तत्कालीन एसपी मनोज कुमार तिवारी ने निलंबित कर लाइन हाजिर किया था। अब वे फिर से सवालों के घेरे में हैं।


इसके अलावा, अनुसंधान में लापरवाही बरतने को लेकर ऋचा कुमारी भी एक बार फिर कटघरे में आ गई हैं। अन्य जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, जिसमें एसआई राजेश कुमार (नगर थाना), एसआई मुन्ना कुमार प्रसाद (नगर थाना), एसआई मुकेश कुमार सिंह (डुमरा थाना), एसआई पिंटु कुमार (डुमरा थाना), एसआई शैलेश कुमार (मेहसौल थाना), शामिल हैं।


इसके अलावा एसआई कुमारी पुष्पा (मेहसौल थाना), एसआई कल्याणी कुमारी (रुन्नीसैदपुर थाना), एसआई दिनेश कुमार (रुन्नीसैदपुर थाना), एसआई लालमोहन (रीगा थाना), एसआई महेन्द्र दास (सहियारा थाना) और एसआई जयशंकर सिंह (बेलसंड थाना) पर भी गाज गिरी है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही या अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।