1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated May 03, 2025, 4:05:09 PM
गिरफ्त में घूसखोर - फ़ोटो reporter
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम ने 7 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचा है।
जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि मोतीपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार सिन्हा द्वारा काम करने के एवज में पैसों की डिमांड की जा रही है। मोतीपुर के डॉक्टर अरुण कुमार ने राजस्व कर्मचारी के खिलाफ निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी।
निगरानी ने जांच में आरोप को सही पाया और आरोपी राजस्व कर्मचारी को दबोचने के लिए जाल बिछाया। शनिवार को जैसे ही आरोपी राजस्व कर्मचारी रिश्वत के सात हजार रुपए पीड़ित से ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और आरोपी राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार सिन्हा को सात हजार रुपयों के साथ रंगेहाथ धर दबोचा।