1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 04, 2025, 3:15:22 PM
बिहार क्राइम न्यूज - फ़ोटो GOOGLE
Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर से झिरन कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम पति-पत्नी के बीच जलावन लाने को लेकर लड़ाई हुई थी। इसके बावजूद पति ने लकड़ी लाकर नहीं दिया और पड़ोसी के घर IPL मैच देखने चला गया। मैच देखकर घर लौटा तो पत्नी फंदे से लटकी हुई मिली।
मृतक की पहचान मालपुर पूर्वी पट्टी के रहने वाले मोहम्मद रिजवान की 40 वर्षीय पत्नी इशरत खातून के रूप में हुई है। मृतिका के 5 बच्चे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, पुलिस की पूछताछ के दौरान मोहम्मद रिजवान के बेटे फैजान ने बताया कि 'मां ने चूल्हे के लिए लकड़ी लाने को कहा था। पापा बोले- अभी पैसे नहीं है, बाद में लाएंगे। पापा आईपीएल देखने के लिए पड़ोस में चले गए, लेकिन रात में पापा लौटे तो हमलोग कमरे में गए। मां दुपट्टे से फांसी लगा चुकी थी। पापा ने फंदा खोलने की कोशिश की, नहीं खुला तो कैंची से काटकर मां को नीचे उतारा।'
दलसिंहसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इससे इशरत कुछ दिनों से तनाव में थी। इस वजह से वह खौफनाक कदम उठा लिया होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।