ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?

Bihar News: बिक्रमगंज में पुलिस ने एक मैरिज हॉल में छापेमारी कर 8 महिला समेत 24 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस को शक है कि यहां शादी के नाम पर सौदेबाजी का खेल चल रहा था.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास जिले के बिक्रमगंज बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में पुलिस ने छापेमारी कर 24 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। हिरासत में ली गई महिलाओं में एक नाबालिग लड़की भी पाई गई है। मौके से पुलिस ने एक लाख रुपये नकद और आभूषण भी बरामद किए हैं।


यह मामला एक नाबालिग लड़की की शादी मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक युवक से कराए जाने से जुड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके के एक गरीब परिवार को लालच देकर उसकी नाबालिग बेटी की शादी कराई जा रही है। सूचना के आधार पर बिक्रमगंज थाना पुलिस ने शिव मैरिज हॉल में दबिश दी।


छापेमारी के दौरान बक्सर जिले के चकिया की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बरामद किया गया, जिसकी शादी रतलाम जिले के पेलादरी निवासी युवक से कराई जा रही थी। पुलिस को आशंका है कि यह मामला दूसरे राज्यों से जुड़े किसी गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जो गरीब परिवारों की बच्चियों को बहला-फुसलाकर शादी के नाम पर सौदेबाजी करता है। 


पुलिस ने लड़का और लड़की पक्ष के कुल 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले भी हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से जुड़े ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां दलालों के माध्यम से गरीब परिवारों की बच्चियों की खरीद-फरोख्त कर शादी कराई जाती रही है। 


इन घटनाओं के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। इस मामले में मध्य प्रदेश के रतलाम से अपने बेटे की शादी के लिए आए शंकर लाल चौहान ने बताया कि वे अपने पुत्र के विवाह के लिए बिहार आए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कही जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें