साली की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को जीजा ने सिखाया सबक, आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला, दूसरे का पैर तोड़ डाला

साली से रेप करने वाले आरोपियों से जीजा ने बदला लिया है। एक आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया तो दूसरे का पैर तोड़ डाला। आरोपी नीतीश को घर पर पीड़िता के जीजा ने गाड़ी बुकिंग के लिए बुलाया और सबक सिखाया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 07, 2025, 10:50:14 PM

BIHAR POLICE

जीजा ने लिया बदला - फ़ोटो GOOGLE

BIHAR CRIME: साली के साथ जिसने रेप किया उसे जीजा ने ऐसा सबक सिखाया कि वो जिन्दगीभर याद रखेगा। जीजा ने एक आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया तो वही दूसरे आरोपी को इतना पीटा कि उसका पैर टूट गया। मामला बिहार के औरंगाबाद जिले की है। 


जहां एक जीजा ने साली के साथ गंदा काम करने वाले शख्स को सबक सिखाया। घटना औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र का है। दोनों घायलों की पहचान 20 वर्षीय जीवित और 17 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने हमला करने वाले पीड़िता के जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी नीतीश ने गांव की एक युवती के साथ रेप किया था। तब उसका साथी जीवित कुमार भी वहां उपस्थित था। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने जीजा को दी। फिर क्या था जीजा साली ने मिलकर आरोपी को सबक सिखाने का प्लान बनाया। एक दिन आरोपी नीतीश को गाड़ी बुक करने के बहाने घर पर बुलाया गया। नीतीश गाड़ी भाड़े पर चलाता है। वह अपने साथी जीवित के साथ बुकिंग के लिए पहुंच गया। 


दोनों को घर के अंदर बुलाया गया फिर घर का दरवाजा बंद कर दोनों की जमकर कुटाई की गयी। नीतीश के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से जीजा ने हमला कर दिया जिससे वो घायल हो गया। फिर उसके दोस्त जीवित की जमकर धुनाई कर दी। उसे इतना पीटा कि पैर ही टूट गया। बदले की भावना से इस घटना को अंजाम दिया गया है। अपनी साली की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाले शख्स से जीजा ने बदला ले लिया। पीड़िता के जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीजा और उनकी साली से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।