1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 09, 2025, 10:19:19 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar Crime News: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां एटीएम कैश वैन से 70 लाख रुपए चोरी होने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम कैश वैन को खड़ा कर कैश वैन के कर्मी आईसीआईसी बैक से रुपए निकालने गए थे और जब लौटकर कैश वैन के पास पहुंचे तो 70 लाख रुपए गायब मिले। 70 लाख रुपए गायब होने के बाद कैश वैन के कर्मियों के पैरों तले से जमीन खीसक गई।
तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कैश वैन के सुरक्षा में तैनात कर्मी समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।