1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 05, 2025, 1:08:28 PM
मुखिया है या गुंडा? - फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: बिहार के छपरा में एक मुखिया की दबंगई सामने आई है। आरोपी मुखिया ने न सिर्फ एक युवक के साथ मारपीट की बल्कि विरोध करने पर युवक की मां-बहन के साथ छेड़खानी की वारदात को भी अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने एससी/एसटी थाने में मुखिया और उसके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
दरअसल, जलालपुर प्रखंड के कुमना पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार उर्फ डब्लू सिंह सहित चार लोगों पर मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगा है। इस संबंध में कोपा थाना क्षेत्र के निवासी अमलेश राम के बेटे अनूप कुमार राम उर्फ सुखारी ने एससी- एसटी थाना में आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाया है।
थाने में दिया आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मुखिया धर्मेंद्र कुमार उर्फ डब्लू सिंह एवं अन्य चार लोगों द्वारा जाति सूचक शब्द का प्रयोग करके गाली गलौज की गई और मारपीट भी किया गया। इतना ही नहीं मां और बहन के साथ छेड़छाड़ भी किया गया है।
वहीं इस पूरे मामले में कुमना पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने बताया कि राजनीति साजिश के तहत छवि को धूमिल करने का साजिश रची जा रही है। मुझे फंसाया जा रहा है जबकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उधर, थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।