1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 18, 2025, 9:52:20 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar News: देशभर में रील का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। रील बनाने के चक्कर में अबतक कितने ही लोगों की जान जा चुकी है बावजूद इसके वायरल होने के लिए युवा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं हालांकि कभी कभी इसमें जान भी गंवानी पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला छपरा से आया है।
दरअसल, छपरा में खतरनाक स्टंट कर रील बनाते वक्त दो लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना छपरा-सोनपुर रेलखंड के बीच गोल्डनगंज स्टेशन से पश्चिम बलिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में घटी है। मुफस्सिल पुलिस और रेल सुरक्षा बल घटनास्थल पर मौजूद है।
पुलिस ने एक शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है जबकि दूसरे शव की हालत इतनी खराब है कि उसे इधर-उधर से इकट्ठा किया जा रहा है। दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। मुफस्सिल थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया की शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। दोनों लड़कों के मोबाइल को तलाश किया जा रहा है।