1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 02, 2025, 12:42:35 PM
बिहार क्राइम न्यूज - फ़ोटो GOOGLE
Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में रहस्यमयी मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। जहानाबाद के शकुराबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव के 25 वर्षीय रामप्रसाद बिंद की मौत संदेहास्पद स्थिति में है, और स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। एक तरफ परिजनों ने आशंका जताई है कि गला दबाकर हत्या किया गया है, तो दूसरी ओर पत्नी का कहना था कि पति ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
जनकारी के मुताबिक, राम प्रसाद बिंद लुधियाना में काम करते थे, कुछ दिन पहले अपने गांव आए थे। बुधवार की शाम अपनी साली के यहां नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के रसूली बिगहा गया था लेकिन अगले सुबह यानि गुरुवार को वहां से उनका शव आटो पर लादकर मीरगंज लाया गया। शव देख भाई ने शकुराबाद थाने को इसकी सूचना दी।
सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों व परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान भाई ने अपनी भाभी, भाई की साली और आटो चालक तीनों ने मिलकर गला दबाकर रामप्रसाद बिंद की हत्या कर दी और शव को आटो पर लादकर गांव भेज दिया। ऐसा इल्जाम लगाया है। भाई की लिखित शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।
वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर स्वजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर खुदागंज थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई खुदागंज थाना करेगी। फिलहाल, आरोपितों से पूछताछ जारी है।