ब्रेकिंग
नीतीश कुमार ने चुना JDU विधानमंडल दल का नेता, पार्टी के पुराने साथी पर जताया विश्वासबिहार के इस जिले में 60 भू-माफिया पर शिकंजा: जमीन कब्जा करने वालों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, ED तक पहुंचेगी लिस्टभारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट: रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा हुई सख्त, 11 संदिग्धों की एंट्री के इनपुट पर बढ़ाई गई चौकसीBihar Weather: सूबे के इन जिलों में अगले 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम ? घऱ से निकलने से पूर्व पढ़ लें खबर.... युवक का शव नहीं मिलने पर पटना में बवाल, नाराज लोगों ने AIIMS गोलंबर को किया जामनीतीश कुमार ने चुना JDU विधानमंडल दल का नेता, पार्टी के पुराने साथी पर जताया विश्वासबिहार के इस जिले में 60 भू-माफिया पर शिकंजा: जमीन कब्जा करने वालों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, ED तक पहुंचेगी लिस्टभारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट: रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा हुई सख्त, 11 संदिग्धों की एंट्री के इनपुट पर बढ़ाई गई चौकसीBihar Weather: सूबे के इन जिलों में अगले 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम ? घऱ से निकलने से पूर्व पढ़ लें खबर.... युवक का शव नहीं मिलने पर पटना में बवाल, नाराज लोगों ने AIIMS गोलंबर को किया जाम

दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता

सस्ता रूम दिलाने का झांसा देकर दोनों प्रेमी युगल को बदमाश अपने साथ ले गये और इस घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले से एक अन्य युवक को रूम में अगवा कर रखा था। क्या है पूरा मामला जानिए?

बिहार न्यूज
अपराधियों का तांडव जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारीं से सामने आई है जहाँ  दो वहसी दरिंदों ने मिलकर 16 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस घर में रेप की घटना को अंजाम दिया गया वहां पहले से ही एक शख्स को अपहरण कर बाथरूम में बंद करके रखा गया था। बंजरिया थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेप पीड़िता को भी बचाया और अगवा युवक को भी मुक्त कराया।


घटना की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि एक प्रेमी युगल ट्रेन से दिल्ली से भाग कर देर रात्रि मोतिहारी स्टेशन पहुंचे थे। वहा से युवक अपने मामा के यहाँ जाने के फ़िराक में था तभी दो युवक उसके पास आया और कहने लगा कि सस्ते में तुम दोनों को चलो रूम दिला देते हैं। लड़का लड़की जाने को तैयार नहीं थे लेकिन काफी दबाव के बाद दोनों को अपराधियो ने साथ ले गया और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जामल सरेह में बने एक नवनिर्मित मकान में घुसा दिया।


 इस बीच एक अपराधी ने आधार कार्ड लेने के बहाने युवक को फिर बाइक पर बैठाया और उसे कुछ दूर पर ले जाकर सुनसान जगह पर छोड़ दिया और भाग कर फिर उसी घर में चला गया और दोनों ने मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस बीच युवती के प्रेमी युवक किसी तरह भाग कर बंजरिया थाना गया और वाहा पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बंजरिया पुलिस उस युवक को लेकर उसी घर के पास पहुंची और जब दरवाजा खोला गया तो युवती अर्धनग्न अवस्था में मिली। इस बीच पुलिस ने घर की तलाशी ली तो बाथरूम में पहले से एक युवक को अपहरण करके रखा गया था। 


जो इसी जिले के मधुबन के गड़हिया थाना का रहने वाला बताया जाता है । इस बीच पुलिस ने दोनों अपराधी अब्बास आलम और तुफैल आलम को गिरफ्तार किया गया और थाने पर लागा गया लेकिन इसी बीच एक अपराधी तुफैल आलम  रात का फायदा उठाते हुए  थाने से भाग निकला । लेकिन दूसरा अपराधी अब्बास आलम पुलिस की गिरफ्त में है। जो नगर थाना क्षेत्र के महमूद नगर का रहने वाला बताया जाता है । इस मामले में पुलिस ने बंजरिया , मुफ्फसिल और गड़हिया तीन थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें