1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 26, 2025, 12:14:26 PM
रिमांड पर नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड - फ़ोटो google
Sanjeev Mukhiya: देश के सबसे चर्चित नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गुरुवार को पटना से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जिसे नेपाल और न जाने कहां-कहां तलाश कर रही थी वह सरकार की नाक के नीचे यानी राजधानी पटना में छिपा था।अब ईओयू संजीव मुखिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
दरअसल, गुरुवार की देर रात आर्थिक अपराध इकाई को फरार संजीव मुखिया का इनपुट मिला और पुलिस ने दानापुर के सगुना मोड़ इलाके में एक अपार्टमेंट की घेराबंदी की और छापेमारी कर मास्टरमाइंट को धर दबोचा था। गिरफ्तार करने के आर्थिक अपराध इकाई ने कोर्ट से उसकी पांच दिन की रिमांड मांगी थी।
कोर्ट ने ईओयू के द्वारा दाखिल की गई रिमांड की अर्जी को मंजूर कर लिया है। आर्थिक अपराध इकाई ने पांच दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने महज 36 घंटे की रिमांड को मंजूरी दी है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम बेऊर जेल में बंद संजीव मुखिया को शनिवार को रिमांड पर लेगी और लगातार 36 घंटों तक उससे पूछताछ करेगी।