Bihar Crime News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेता के घर कई राउंड फायरिंग, गोलीबारी से दहला इलाका

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेता के घर फायरिंग हुई है. कई राउंड फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन कर रही है.

1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Apr 27, 2025, 9:52:49 PM

Bihar Crime News

मुजफ्फरपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेता के घर पर कई राउंड फायरिंग हुई है। गोलीबारी की इस घटना से पूरा इलाका दहल उठा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी है। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौडी- विद्यापति पथ की है।