Bihar Crime News: बिहार में स्कॉर्पियो से पकड़ी गई 90 लाख की चांदी, कहां खपाना था 87 किलो सिल्वर?

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 90 लाख की चांदी को जब्त किया है. स्कॉर्पियो से 87 किलो चांदी लेकर तीन युवक कहीं जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोचा.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 14, 2025, 12:08:14 PM

Bihar Crime News

प्रतिकात्मक - फ़ोटो google

Bihar Crime News: गोपालगंज में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो से 87 किलो जांची के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। बरामद चांदी की कीमत 90 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया पुलिस चेक पोस्ट के पास की है।


पुलिस ने चांदी के साथ यूपी के रहने वाले तीन लड़कों को हिरासत में लिया है। तीनों चांदी को मुजफ्फरपुर लेकर जा रहे थे। चांदी को नीली रंग की थैलियों में भरकर ड्राइवर की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने जब जांच की तो भारी मात्रा में चांदी देखकर दंग रह गई। कागजात मांगे जाने पर तीनों युवक वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दे सके।


जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और चांदी को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चांदी बरामद होने की जानकारी आयकर विभाग और वाणिज्यकर विभाग को सूचना दे दी है। तीनों युवक आगरा के रहने वाले बताया जा रहे हैं। पुलिस तीनों से कड़ी पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।