1st Bihar Published by: Dheeraj Kumar Updated May 19, 2025, 7:34:17 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: जमुई के टाउन थाना क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर में दोपहर करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में घुसकर बर्तन, चढ़ावा और नगदी लेकर फरार हो गया।
हैरानी की बात यह रही कि चोरी से पहले चोर ने मंदिर परिसर में चप्पल उतारकर माता शीतला को प्रणाम किया और क्षमा भी मांगी। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर ने पहले विधिपूर्वक सिर झुकाकर मां शीतला को प्रणाम किया, फिर मंदिर में रखे पूजा के सामान, पीतल की थाली, दीपक, घंटी और दानपेटी में रखे रुपये लेकर थैले में भरकर आराम से निकल गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी को देखते हुए कुछ समय पहले मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।
फिलहाल चोर की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर ग्रामीण पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में अब तक पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया गया है। टाउन थाना अध्यक्ष ने बताया कि अगर चोरी को लेकर आवेदन दिया जाता है तो मामले की जांच की जाएगी।