1st Bihar Published by: Dheeraj Kumar Updated Apr 11, 2025, 4:31:14 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar Crime News: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से हुई मौत के बाद लोगों ने भारी बवाल किया है। गुस्साए लोगों ने घाट पर खड़ी दो ट्रकों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा मचाय। घटना खैरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव स्थित नदी घाट की है।
घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और बालू नदी घाट के संवेदक पर नियम से विपरीत गहरा गड्ढा खोदने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। घटना के बाद अन्य चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी के बाद एसडीपीओ सतीश सुमन खैरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह, टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गरही थानाध्यक्ष, सोनो थाने सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले पर नजर रख रही है। वही पुलिस और असामाजिक तत्वों के बीच तनाव की स्थिति है। फिलहाल नदी में डूबे युवक का शव अब तक बरामद नहीं हो पाया है।
मृतक की पहचान गमहरिया गांव निवासी मोमिन खान के 19 वर्षीय बेटे जफर के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक युवक पांच बहनों में इकलौता भाई था। युवक की मौत के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न है हालांकि मामले की जानकारी के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है।