Bihar Crime News: अवैध संबंध के शक में पति ने कर दिया बड़ा कांड, धारदार हथियार से पत्नी को काट डाला

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में एक शख्स ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध है.

1st Bihar Published by: Dheeraj Kumar Updated May 25, 2025, 4:38:55 PM

Bihar Crime News

प्रतिकात्मक - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में अवैध संबंध के शक में एक पति ने पत्नी को तेजधार हथियार से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया गांव की है।


मृतिका की पहचान बसैया गांव निवासी ब्रह्मदेव चौधरी की 60 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में हुई है। मृतिका की बहू ने बताया उसके ससुर ब्रह्मदेव चौधरी को शक था कि उसकी पत्नी का मोहल्ले में किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 


शनिवार की देर शाम जब राजकुमारी देवी शौच के लिये बहियार गयी थी। इसी दौरान ससुर ब्रह्मदेव चौधरी बहियार में ही तेजधार हथियार हसुली से गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद बहियार में उसका शव मिला।


घटना की जानकारी सिकंदरा थाना की पुलिस को दी गयी। सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।