Karni Sena Vice President Murder: करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का मर्डर, गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट

Karni Sena Vice President Murder: करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की जमशेदपुर में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। मर्डर के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना रोड और नेशनल हाइवे 33 को जाम कर दिया।

1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Apr 21, 2025, 8:40:25 AM

Karni Sena Vice President Murder

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का मर्डर, गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट - फ़ोटो google

Karni Sena Vice President Murder: जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या कर दी गई है। भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। विनय सिंह की हत्या के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना रोड और नेशनल हाइवे-33 को जाम कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, विनय सिंह पर हमला जमशेदपुर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ, जहां विनय सिंह किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही विनय सिंह अपनी गाड़ी से उतरे, उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर बाइक पर सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। 


पुलिस ने बताया कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह का शव बालिगुमा में नेशनल हाईवे से लगभग 250 मीटर की दूरी पर एक खेत के पास मिला है। उनके शव के पास से एक कंट्री मेड पिस्तौल और एक स्कूटी भी बरामद हुई है। साथ ही विनय सिंह का मोबाइल भी मिला है। विनय सिंह वहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। विनय सिंह की हत्या के बाद क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर हंगामा-प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।