Bihar Crime News: शराब तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, आधा दर्जन से अधिक जवान घायल; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार में एक बार फिर से पुलिस टीम पर हमला हुआ है. पुलिस की गिरफ्त में आए शराब तस्कर को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी है.

1st Bihar Published by: SONU Updated Apr 26, 2025, 1:06:38 PM

Bihar Crime News

पुलिस टीम पर हमला - फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां एक बार फिर से दंडखोड़ा थाना पर पर हमला हुआ है। पुलिस की गिरफ्त में आए शराब तस्कर को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में आधा दर्ज़न पुलिस कर्मी चोटिल हो गए हैं। हमलावरों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग की है।


बताया जा रहा है की दंडखोड़ा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम शराब तस्कर सूरज को गिरफ्तार किया था। शनिवार की सुबह शराब तस्कर के परिजनों और गांव के लोगों ने थाने को घेर लिया और हंगामा करने लगे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लोगों ने हमला बोल दिया।


थाने पर हमला कर आरोपी को हाजत से छुड़ाने की कोशिश की गई। हालात बिगड़ता देख पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग की जिसके बाद हमलावर पीछे हटे। इस दौरान पुलिस ने कई हमलावरों को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और छानबीन कर रहे हैं।