1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 15, 2025, 11:49:09 AM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो file
Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी हर दिन संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना खगड़िया से सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक किराना कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
दरअसल, गंगौर थाना इलाके के बड़ी कोठिया में बेखौफ बदमाशों ने एक बुजुर्ग किराना दुकानदार की निर्मम हत्या कर दी है। अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर 63 साल के महगू राम की हत्या कर दी है। घटना तब हुई जब बुजुर्ग अपने दुकान में सोए थे। इसी दौरान बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला किया।
इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। सूचना मिलने पर SDPO सदर- 2 अलौली संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की है। परिजनों ने कहा है कि किराना कारोबारी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया