Bihar Crime News: पानी भरे गड्ढे से युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया में एक पानी भरे गड्ढे से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और छानबीन कर रही है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 04, 2025, 3:23:21 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो reporter

Bihar Crime News: खगड़िया के बेलदौर थाना इलाके के तिलाठी गांव स्थित प्राथमिक स्कूल के पास पानी भरे गड्ढे में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला है। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और जितने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी।


परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक, 20 साल के सोनू कुमार उर्फ छोटू अपने एक रिश्तेदार को खाना देने बेलदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गया था लेकिन लौट कर वापस घर नहीं आया। आज खोजबीन की गई तो गड्ढे से उसका शव बरामद हुआ।


मृतक चक्रमनिया गांव का रहने वाला था। इधर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया