1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 19, 2025, 3:23:48 PM
अपराधियों का तांडव जारी - फ़ोटो google
PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इनको देखकर ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का कौफ खत्म हो गया है। तभी तो ये बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। इस बार बदमाशों ने अपनी उपस्थिति पटना के फुलवारीशरीफ थानाक्षेत्र में दर्ज करायी है। जहां दिनदहाड़े जमीन कारोबारी 60 साल के बुजुर्ग को पीठ में गोली मार दी।
गोली लगने से मोहम्मद अनवर घायल हो गया। उसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पटना एम्स में एडमिट कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार 2 बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर अनवर को पीठ में गोली मारी और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये।
घटना इमारत-ए-सरिया के पास की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घायल 60 वर्षीय अनवर फुलवारीशरीफ के सैदाना इलाके का रहने वाला है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटना का कारण जमीन विवाद लग रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अनवर के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
किसी से दुश्मनी थी या नहीं इसका पता भी लगाने में लगी है। फिलहाल अनवर का इलाज पटना एम्स में चल रहा है। 60 साल के बुजुर्ग को सोमवार को दिनदहाड़े पीठ में गोली मारे जाने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस घटना की जांच की मांग कर रहे हैं। अनवर को गोली मारने वालों की पहचान कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचाने की मांग परिजन कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अनवर को गोली मारने वाले अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।