1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 26, 2025, 9:45:59 AM
कठिहार में पुलिस पर हमला - फ़ोटो Google
Law and Order in Bihar: बिहार के कटिहार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए युवक को छुड़ाने के लिए परिजनों और गांव वालों ने थाना पर हमला बोल दिया। इस हमले में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक युवक को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद युवक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और देखते ही देखते भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया। पथराव और मारपीट में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को आत्मरक्षा में कई राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। हालांकि, गोलीबारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से अभी नहीं की गई है।घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। फिलहाल पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई में जुट गई है। यह मामला बिहार में कानून व्यवस्था और शराबबंदी के बीच जारी संघर्ष को फिर से उजागर करता है।